Back

प्रिय छात्राओं, अभिभावकों एवं आगंतुकों,

सिंबॉयजिया गर्ल्स कॉलेज, आगरा की आधिकारिक वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत है।

हमारा उद्देश्य केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना ही नहीं, बल्कि छात्राओं को ज्ञान, संस्कार, आत्मविश्वास और नैतिक मूल्यों से समृद्ध बनाकर उन्हें आत्मनिर्भर एवं उत्तरदायी नागरिक के रूप में विकसित करना है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP-2020) की भावना के अनुरूप हमारा महाविद्यालय नवाचार, कौशल विकास, अनुसंधान तथा समग्र व्यक्तित्व निर्माण के लिए निरंतर प्रयासरत है।

मेरा विश्वास है कि शिक्षित एवं सशक्त नारी ही समाज और राष्ट्र की वास्तविक शक्ति है। आइए, हम सब मिलकर शिक्षा, उत्कृष्टता और मानवीय मूल्यों के साथ उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर हों।

आप सभी के उज्ज्वल भविष्य के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएँ।

प्राचार्या
डॉ. अंशु अग्रवाल
M. A,. M. Ed,. Ph.D